Rajasthan 4th Grade Result 2026: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा का रिवाइज्ड रिजल्ट और नई मेरिट लिस्ट जारी, 9 फरवरी से DV शुरू

RSSB ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा 2024 का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी कर दिया है। 29 जून को RSSB ने संशोधित परिणाम के साथ TSP और नॉन-TSP क्षेत्रों की नई मेरिट लिस्ट भी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।

Rajasthan 4th Grade Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा 2024 का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी कर दिया है। 29 जून को RSSB ने संशोधित परिणाम के साथ TSP और नॉन-TSP क्षेत्रों की नई मेरिट लिस्ट भी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। प्रश्न संख्या 108 की आंसर-की में बदलाव के बाद बोर्ड ने सभी अभ्यर्थियों के अंकों का फिर से मूल्यांकन किया और उसी आधार पर यह संशोधित परिणाम तैयार किया गया है। 53,749 पदों पर भर्तीराजस्थान 4th ग्रेड भर्ती राज्य की सबसे बड़ी भर्तियों में गिनी जा रही है। इसके तहत कुल 53,749 पदों पर नियुक्ति होनी है। परीक्षा का आयोजन 19, 20 और 21 सितंबर 2025 को किया गया था। इस परीक्षा के लिए 24.71 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जबकि 21.17 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए।

Rajasthan 4th Grade Result 2026

Rajasthan 4th Grade Result 2026

अलग-अलग जारी हुई मेरिट लिस्ट

बोर्ड ने TSP और NTSP क्षेत्र के लिए अलग-अलग संशोधित मेरिट लिस्ट जारी की है। इसके साथ ही जिन उम्मीदवारों का रिजल्ट रोका गया है, उनकी सूची भी अलग PDF में दी गई है। अभ्यर्थी रोल नंबर से मेरिट लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

End of Feed