Rajasthan 2nd Grade Teacher Result 2023: राजस्थान सीनियर टीचर रिजल्ट का इंतजार अभ्यर्थी बेसब्री से कर रहे हैं। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से सीनियर टीचर यानी ग्रेड 2 टीचर पदों पर भर्ती के लिए आय़ोजित लिखित परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है। जिसके बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकेंगे।
RPSC Senior Teacher Result 2023
Rajasthan 2nd Grade Teacher Exam 2023: दिसंबर में हुई परीक्षा
राजस्थान में सीनियर टीचर के 9760 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 21 दिसंबर से 24 दिसंबर, 26 दिसंबर और 27 दिसंबर को दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। अब इस परीक्षा के नतीजे किसी भी वक्त जारी किए जा सकते हैं। बता दें कि रिजल्ट के पहले आयोग आंसर की जारी करेगा। इन आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।
RPSC Senior Teacher Result 2023: आंसर की जल्द
आयोग ने हाल ही में राजस्थान सीनियर टीचर परीक्षा का प्रश्न पत्र वेबसाइट पर अपलोड किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परीक्षा की उत्तर कुंजी भी अगले सप्ताह जारी की जा सकती है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
How to download RPSC 2nd Grade Teacher Result 2022-23
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर राजस्थान सीनियर टीचर रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी राजस्थान सीनियर टीचर रिजल्ट 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
RPSC Senior Teacher Recruitment 2023: कितना मिलेगा वेतन
राजस्थान सीनियर टीचर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन लेवल 11 के तहत सैलरी मिलेगी। बता दें कि इन पदों पर भर्ती के लिए 11 अप्रैल से 14 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिका जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
