RRB Group D Result 2022: घोषित हुई आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट की तारीख, 24 दिसंबर को जारी होंगे नतीजे, देखें नोटिस

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 13, 2022, 09:09 PM IST

RRB Group D Result 2022, RRB Group D Sarkari Result 2022 Date: आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने रिजल्ट की तारीख का ऐलान कर दिया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से आधिकारिक नोटिस चेक कर सकते हैं।

RRB Group D Result 2022, RRB Group D Result 2022 Date: रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से ग्रुप डी रिजल्ट पर बड़ा अपडेट सामने आया है। आरआबी ने ग्रुप डी रिजल्ट जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो अलर्ट हो जाइए क्योंकि परीक्षा के नतीजे इसी महीने जारी होने जा रहे हैं।

RRB Group D Result 2022 Date

आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022

आरआबी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आरआबी ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट 24 दिसंबर 2022 तक जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। आरआरबी द्वारा ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त से 11 अक्टूबर 2022 तक कई चरणों में किया गया था।

End of Feed