Railway Group D Recruitment 2025: 22,000 पदों के लिए एप्लीकेशन स्टेटस जारी, जानें कब से शुरू हो रही परीक्षा

Railway Group D Recruitment 2025: रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 का एप्लीकेशन स्टेटस आ गया है। जिन लोगों ने 22,000 पदों के लिए फॉर्म भरा था वो अब चेक कर सकते हैं कि उनका फॉर्म स्वीकार हुआ या रिजेक्ट हुआ।

Railway Group D Recruitment 2025: रेलवे ग्रुप डी की भर्ती 2025 का एप्लीकेशन स्टेटस आ गया है। जिन लोगों ने 22,000 पदों के लिए फॉर्म भरा था वो अब चेक कर सकते हैं कि उनका फॉर्म स्वीकार हुआ, शर्तों के साथ स्वीकार हुआ या रिजेक्ट हुआ।स्टेटस देखने के लिए rrbapply.gov.in पर जाएं और लॉगिन करें। RRB SMS और ईमेल से भी जानकारी भेजेगा। इस बार इस भर्ती के लिए करीब 53 लाख लोगों ने आवेदन किया है। RRB ने CBT परीक्षा की तारीख भी बता दी है। इस 3 अगस्त को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। आपका एग्जाम शहर और तारीख परीक्षा से 10 दिन पहले वेबसाइट पर आएगी।

Railway Group D Recruitment 2025

रेलवे ग्रुप D भर्ती 2025

एग्जाम सेंटर पर आधार-लिंक्ड बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगा। इसलिए असली आधार कार्ड या ई-आधार का प्रिंटआउट साथ ले जाना जरूरी है।

End of Feed