एजुकेशन

नालंदा यूनिवर्सिटी में एडमिशन का आखिरी मौका, 10 जुलाई तक करें आवेदन; स्कॉलरशिप का भी मिलेगा लाभ

Nalanda University admission 2026: बिहार के राजगीर स्थित नालंदा यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मास्टर्स और पीएचडी समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 जुलाई 2026 कर दी है।

Image

Nalanda University में एडमिशन 10 जुलाई तक

Nalanda University admission 2026: उच्च शिक्षा हासिल करने का सपना देख रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। बिहार के राजगीर स्थित नालंदा यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मास्टर्स और पीएचडी समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 जुलाई 2026 कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास एडमिशन लेने का अंतिम मौका है। विश्वविद्यालय में एमए, एमएससी और एमबीए जैसे विभिन्न पोस्टग्रेजुएट कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जा रहा है। इसके अलावा पीएचडी कार्यक्रमों के लिए भी आवेदन प्रक्रिया जारी है। विश्वविद्यालय का नया शैक्षणिक सत्र अगस्त 2026 से शुरू होने की संभावना है।

ऐसे करें आवेदन

जो छात्र इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपना आवेदन पूरा कर दें। आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, पाठ्यक्रम और स्कॉलरशिप से जुड़ी विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.nalandauniv.edu.in/admissions पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। नालंदा यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए वेबसाइट पर जाकर कोर्स के अनुसार रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा। स्टेप बाय स्टेप एडमिशन प्रोसेस नीचे देख सकते हैं-

स्टेप 1: एडमिशन के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- nalandauniv.edu.in पर जाना होगा।

स्टेप 2: प्राप्त एप्लीकेशन को यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा शॉर्टलिस्ट किया जाएगी।

स्टेप 3: सबसे पहला सेलेक्शन कैंडिडेट्स की योग्यता, रिजल्ट और मार्क्स के आधार पर होगा।

स्टेप 4: इसके बाद शॉर्टलिस्टेड छात्रों की लिखावट और SoP को देखा जाएगा।

स्टेप 5: अंत में फाइनल सेलेक्शन पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा।

यूनिवर्सिटी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, छात्र ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय में भारतीय छात्रों के साथ-साथ दुनिया के कई देशों के विद्यार्थी भी पढ़ाई करते हैं। नालंदा यूनिवर्सिटी अपने अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक माहौल, रिसर्च आधारित शिक्षा और आधुनिक कैंपस के लिए जानी जाती है। सबसे खास बात यह है कि योग्य छात्रों को स्कॉलरशिप का लाभ भी दिया जाएगा।

कैसे मिलेगा स्कॉलरशिप का लाभ

नालंदा यूनिवर्सिटी में बौद्ध अध्ययन, इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, अर्थशास्त्र, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण अध्ययन, गणित, हिंदी, दर्शनशास्त्र और सतत विकास प्रबंधन (MBA) सहित कई विषयों में पढ़ाई का अवसर उपलब्ध है। विश्वविद्यालय की छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य मेधावी और आर्थिक रूप से जरूरतमंद विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। चयन मेरिट और निर्धारित प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article