नॉर्थ रेलवे अप्रेंटिस के 2008 पदों पर कैसे होगा सेलेक्शन, 10वीं पास और ITI वाले कर सकते हैं आवेदन

Railway Apprentice Recruitment 2026: नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे (NWR) ने अप्रेंटिस के 2,008 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप जान सकते हैं कि इस पद पर सेलेक्शन कैसे होगा।

Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Railway Apprentice Recruitment) खबर है। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे (NWR) ने अप्रेंटिस के 2,008 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन बिना परीक्षा के डायरेक्ट मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। यहां आवेदन के लिए 7 अक्टूबर 2026 को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 6 नवंबर 2026 है। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे के अप्रेंटिस के पदों पर सेलेक्शन कैसे होगा।

Railway Recruitment 2026

एनडब्ल्यूआर रेलवे अप्रेंटिस के पदों पर सेलेक्शन कैसे होगा

मंडल वाइज अप्रेंटिस के प्रशिक्षण स्लॉट

नॉर्थ रेलवे अप्रेंटिस के कुल 2008 प्रशिक्षण स्लॉट रखे गए हैं। इसमें जयपुर (Jaipur) में 580, बीकानेर (Bikaner) में 524, डीआरएम ऑफिस अजमेर (DRM Office Ajmer) में 500 और जोधपुर (Jodhpur) में 134 स्लॉट हैं। इसके अलावा बीटीसी कैरिज अजमेर में 73, बीटीसी लोको अजमेर में 69, कैरिज वर्कशॉप बीकानेर में 33 और कैरिज वर्कशॉप जोधपुर में 67 स्लॉट हैं।

End of Feed