राधिका ओझा बनीं यंग चेंजमेकर, 'प्रोजेक्ट राहत' के लिए मिला COWE इंडिया समिट में बड़ा सम्मान

Cowe India Youngpreneurs Summit 2025: सीओडब्ल्यूई इंडिया के यंगप्रेन्योर्स समिट 2025 में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इनोवेटिव सोच वाले छात्रों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने शिव नादर स्कूल की छात्रा राधिका ओझा को उनके इनोवेशन 'प्रोजेक्ट राहत' के लिए अवॉर्ड देकर सम्मानित किया।

Cowe India Youngpreneurs Summit 2025: सीओडब्ल्यूई इंडिया के यंगप्रेन्योर्स समिट 2025 में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इनोवेटिव सोच वाले छात्रों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने शिव नादर स्कूल की छात्रा राधिका ओझा को उनके इनोवेशन 'प्रोजेक्ट राहत' के लिए अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। शिव नादर स्कूल, नोएडा में इंटरनेशनल बैकलॉरिएट डिप्लोमा प्रोग्राम की छात्रा राधिका ओझा ने प्रेरणादायक युवा सोच और कमाल की लीडरशिप का प्रदर्शन करते हुए यह सम्मान हासिल किया।

Shiv Nadar School's Radhika Ojha honoured for project rahat

COWE इंडिया के यंगप्रेन्योर्स समिट 2025 में शिव नादर स्कूल की छात्रा राधिका ओझा।

क्या है प्रोजेक्ट राहत

बता दें कि राधिका द्वारा तैयार किए गए 'प्रोजेक्ट राहत' का उद्देश्य शहरों को न केवल बेहतर बल्कि हर व्यक्ति के लिए अधिक रहने योग्य बनाना है। ये प्रोजेक्ट ऐसे शहरी डिजाइन को तैयार करने पर जोर देता है जो समाज के अंतिम पायदान वाले व्यक्तियों जैसे स्कूल गार्ड, बस चालक, श्रमिक, बच्चों और बुजुर्गों को ध्यान में रखकर तैयार किए जाएं। उनकी यह पहल स्थानीय कारीगरों को सपोर्ट करती है। 'प्रोजेक्ट राहत' परंपरागत टेराकोटा शिल्प कौशल और अत्याधुनिक सस्टेनेबल डिजाइन को उपयोग करने के पक्ष में है। 'प्रोजेक्ट राहत' पहले से ही दिल्ली, नोएडा और गुजरात में लागू किए जाने को लेकर चर्चा में है।

End of Feed