QS World University Rankings 2027 : IIT दिल्ली बना भारत का शीर्ष संस्थान, वैश्विक रैंकिंग में पहुंचा 118वें स्थान पर

वैश्विक उच्च शिक्षा विश्लेषण संस्था Quacquarelli Symonds (QS) द्वारा जारी इस रैंकिंग में विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन अकादमिक प्रतिष्ठा, नियोक्ता प्रतिष्ठा, फैकल्टी-स्टूडेंट अनुपात, प्रति फैकल्टी शोध उद्धरण (साइटेशन), अंतरराष्ट्रीयकरण, स्थिरता और रोजगार परिणाम जैसे मानकों के आधार पर किया जाता है। IIT दिल्ली ने इस रैंकिंग में अपना स्थान बरकरार रखा है।

QS World University Rankings 2027 : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली ने QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में भारत की सबसे उच्च रैंक वाली संस्था का स्थान बरकरार रखा है। संस्थान ने अपनी वैश्विक रैंकिंग में सुधार करते हुए पिछले वर्ष के 123वें स्थान से बढ़कर 118वां स्थान हासिल किया है।वैश्विक उच्च शिक्षा विश्लेषण संस्था Quacquarelli Symonds (QS) द्वारा जारी इस रैंकिंग में विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन अकादमिक प्रतिष्ठा, नियोक्ता प्रतिष्ठा, फैकल्टी-स्टूडेंट अनुपात, प्रति फैकल्टी शोध उद्धरण (साइटेशन), अंतरराष्ट्रीयकरण, स्थिरता और रोजगार परिणाम जैसे मानकों के आधार पर किया जाता है।

क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में आईआईटी दिल्ली ने बरकरार रखी अपनी जगह

क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में आईआईटी दिल्ली ने बरकरार रखी अपनी जगह

IIT दिल्ली की रैंकिंग

Indian Institute of Technology Delhi के अनुसार, उसकी रैंकिंग में सुधार कई प्रमुख मानकों में बेहतर प्रदर्शन के कारण हुआ है। 'एम्प्लॉयर रेपुटेशन' श्रेणी में संस्थान 11 स्थान ऊपर बढ़कर वैश्विक स्तर पर 39वें स्थान पर पहुंच गया। यह मानक नियोक्ताओं के बीच संस्थान की प्रतिष्ठा और उसके स्नातकों की कार्यस्थल के लिए तैयारी को दर्शाता है।

End of Feed
Latest News