QS World University Ranking 2027: ग्लोबल रैंकिंग में भारत की पकड़ हुई मजबूत, 52 संस्थान सूची में, जानें भारत का टॉप संस्थान

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत की भागीदारी 2015 में 11 से बढ़कर 2027 में 52 हो गई है। इनमें से 26 संस्थान ऐसे हैं, जिनकी रैंकिंग बेहतर हुई है। 9 संस्थानों की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ।

QS World University Ranking 2027: भारत की उच्च शिक्षा व्यवस्था पिछले कुछ वर्षों में तेजी से आगे बढ़ रही है। इसका असर दुनिया की प्रमुख यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भी दिखाई दे रहा है। केंद्र सरकार ने लोकसभा में बताया कि QS World University Rankings में शामिल भारतीय संस्थानों की संख्या पिछले एक दशक में काफी बढ़ी है। साल 2015 में जहां भारत के केवल 11 संस्थान इस रैंकिंग में जगह बना पाए थे, वहीं 2027 की रैंकिंग में इनकी संख्या बढ़कर 52 हो गई है। इनमें से 26 संस्थान ऐसे हैं, जिनकी रैंकिंग बेहतर हुई है। हालांकि 9 संस्थानों की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ, जबकि 15 संस्थानों की रैंक में कमी दिखी है।

QS World University Ranking 2027

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 (Image - ChatGPT)

सरकार ने इस बढ़ोतरी के पीछे देश में उच्च शिक्षा के विस्तार और साल 2015 में शुरू किए गए National Institutional Ranking Framework यानी NIRF को भी अहम वजह बताया है।

End of Feed