Punjab School Holiday: 28 नवंबर को पंजाब के इन 3 शहरों में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानें कारण

पंजाब में नगर निकाय चुनाव को देखते हुए राज्य सरकार ने 28 नवंबर 2026, शनिवार को तीन शहरी क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इन इलाकों में सरकारी विभागों और निगमों के कार्यालयों में भी छुट्टी रहेगी।

Punjab School Closed: पंजाब में नगर निकाय चुनाव को देखते हुए राज्य सरकार ने 28 नवंबर 2026, शनिवार को तीन शहरी क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन पटियाला नगर निगम, बाघा पुराना नगर परिषद और धर्मकोट नगर परिषद के चुनावी क्षेत्रों में आने वाले सभी स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। इन इलाकों में सरकारी विभागों और निगमों के कार्यालयों में भी छुट्टी रहेगी। सरकार ने यह फैसला मतदान की प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा कराने और मतदान केंद्रों पर जरूरी तैयारियों के लिए लिया है। इसके लिए निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत अधिसूचना जारी की गई है।

Punjab School Closed on 28 November

पंजाब में 28 नवंबर को नगर निकाय चुनाव के कारण स्कूल कॉलेज रहेंगे बंद (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

पंजाब के तीन शहरी निकायों के कुल 52 वार्डों में मतदान कराया जाएगा। इनमें पटियाला नगर निगम के 30, बाघा पुराना नगर परिषद के 15 और धर्मकोट नगर परिषद के 7 वार्ड शामिल हैं।

पंजाब में 28 नवंबर को नगर निकाय चुनाव के कारण स्कूल कॉलेज रहेंगे बंद

चुनिंदा शिक्षण संस्थानों में छुट्टी

पटियाला के कई वार्डों में दोबारा चुनाव भी कराए जाएंगे। इनमें वार्ड नंबर 1, 4, 6, 12, 14, 15, 16, 22, 26, 29, 32, 33, 34, 36, 37, 38, 40, 41, 43, 44, 45, 46, 48, 50, 51, 52, 53, 55, 57 और 58 शामिल हैं। पटियाला शहर में जिन शिक्षण संस्थानों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं, वहां भी छुट्टी रहेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: क्या है Productive Hour Rule, टॉपर बनने में करता है मदद

वोट डालने के लिए कर्मचारियों को मिलेगी विशेष छुट्टी

प्रशासन ने उन मतदाताओं के लिए भी विशेष व्यवस्था की है, जो इन तीनों निकाय क्षेत्रों के पंजीकृत वोटर हैं, लेकिन नौकरी या काम के सिलसिले में अपने जिले से बाहर रहते हैं। ऐसे सरकारी कर्मचारियों, कंपनियों और शिक्षण संस्थानों में काम करने वाले लोगों को वोट डालने के लिए विशेष अवकाश दिया जाएगा।

इसके लिए कर्मचारियों को संबंधित अधिकारी के सामने अपना वोटर आईडी कार्ड दिखाना होगा। यह छुट्टी उनके नियमित अवकाश खाते से नहीं काटी जाएगी।

प्रशासन ने जारी किए आदेश

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अनुप्रीता जोहल ने मतदान की तैयारियों और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए छुट्टी के आदेश जारी किए हैं। इसका उद्देश्य चुनाव के दिन मतदान केंद्रों पर किसी तरह की परेशानी से बचना और मतदान प्रक्रिया को बेहतर तरीके से पूरा कराना है।

नोट: छुट्टी पूरे पंजाब में नहीं, बल्कि संबंधित तीन नगर निकायों के चुनावी क्षेत्रों और पटियाला के उन शिक्षण संस्थानों पर लागू है जहां मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

End Article
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्...

End of Feed