Punjab Board English Exam Cancelled: अब कब होगा पंजाब बोर्ड अंग्रेजी का पेपर? रद्द हुई परीक्षा

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Feb 24, 2023, 03:40 PM IST

Punjab Board English Exam Postponed: PSEB यानी पंजाब एजुकेशन बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली कक्षा 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा को आज कैंसिल कर दिया गया है। पंजाब बोर्ड ने अपने इस निर्णय को नोटिफाई किया है और इस परीक्षा का आयोजन तय शेड्यूल के अनुसार दोपहर के समय 2 बजे होने वाला था।

PSEB, Punjab Board English Exam Cancelled: पंजाब राज्य शिक्षा बोर्ड, PSEB की ओर से कक्षा 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। पंजाब बोर्ड को आज 24 फरवरी दोपहर 2 बजे से पीएसईबी अंग्रेजी की परीक्षा आयोजन करना था और दोपहर 1:30 बजे परीक्षा रद्द करने की घोषणा हुई थी। परीक्षा को रद्द किए जाने के कारण को फिलहाल घोषित नहीं किया गया है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, प्रशासनिक कारणों से PSEB अंग्रेजी परीक्षा रद्द हुई है और बोर्ड की ओर से जल्द नई परीक्षा डेट की घोषणा की जाएगी।

PSEB Punjab Board English Exam Cancelled

रद्द हुई पंजाब एजुकेशन बोर्ड की परीक्षा

पीएसईबी डेट शीट 2023 के अनुसार, पंजाब बोर्ड अंग्रेजी परीक्षा आज दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे के बीच आयोजित की जानी थी। PSEB ने पर्यावरण विज्ञान परीक्षा को पुनर्निर्धारित करने वाली परीक्षाओं से पहले डेट शीट को भी संशोधित किया गया था। पंजाब बोर्ड की अंग्रेजी परीक्षा 2023 के लिए 3 लाख से ज्यादा छात्रों को उपस्थित होना था। निर्धारित समय से सिर्फ 30 मिनट पहले पेपर रद्द कर दिया गया। अब ऐसी उम्मीद है कि पंजाब बोर्ड जल्द मामले पर विवरण साझा करेगा।

End of Feed