Priya Pathak Success Story in Hindi: MPPSC यानी मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2019 का परिणाम 26 दिसंबर को जारी किया गया था। इस रिजल्ट में प्रिया पाठक ने अपने पहले प्रयास में एमपीपीएससी 2019 परीक्षा में टॉप कर दिखाया। पीटीआई को दिए इंटरव्यू में प्रिया ने कहा कि वह भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी और यूपीएससी टॉपर टीना डाबी की सफलता से प्रेरित हैं।
प्रिया पाठक ने पहले प्रयास में पास की एमपी पीएससी (image - canva)
IAS टीना डाबी ने अपने पहले प्रयास में UPSC यानी संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी सिविज सर्विसेज परीक्षा पास किया था। उस समय उनकी उम्र मात्र 22 साल थी। उन्हीं की कहानी से प्रेरित होकर प्रिया पाठक ने MPPSC पहले प्रयास में पास कर ली। प्रिया पाठक का चयन डिप्टी कलेक्टर पद के लिए हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर मौका मिला तो वह छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करेंगी।
टॉप 10 में 7 महिलाएं
एमपीपीएससी परिणाम नोटिस में बताया गया है कि शीर्ष 10 सफल उम्मीदवारों में सात महिलाओं ने जगह पाई है।
प्रिया पाठक की एजुकेशन
साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली प्रिया पाठक सतना जिले के नागौद के रहने वाली हैं और उनके पास राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री है। उनके पिता एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में असिस्टेंट टीचर है, यही वजह है कि उनके घर में पढ़ाई को लेकर एक अलग माहौल है। वे शुरू से पढ़ाई में रुचि रखती थी और कॉलेज में उन्होंने गोल्ड मेडल भी जीता है।
उन्होंने आगे कहा कि परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने कभी हार नहीं मानी। जब लक्ष्य बड़ा हो तो कड़ी मेहनत करनी पड़ती है और सफलता मिलने तक धैर्य रखना पड़ता है। पाठक ने यह भी कहा कि जब वह 2019 में पहली बार राज्य सेवा परीक्षा में शामिल हुईं, तो वह सोशल मीडिया से दूर रहीं।
