Education News: राष्ट्रपति ने दी उत्तर प्रदेश को पहले आयुष विश्वविद्यालय की सौगात, कहा विश्व में बज रहा भारत का डंका

Education News in Hindi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय यूपी दौरे पर हैं, अपने दौरे के दूसरे दिन यानी मंगलवार 1 जुलाई को गोरखपुर से यूपी को उसके पहले आयुष विश्वविद्यालय की सौगात दी। 52 एकड़ में प्रदेश का यह पहला आयुष विश्वविद्यालय 268 करोड़ से स्थापित किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • गोरखपुर में 52 एकड़ में 268 करोड़ से स्थापित किया गया गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय
  • राष्ट्रपति ने की सीएम योगी के परिश्रम की तारीफ, बोलीं- उनका भाव जनता के प्रति समर्पण का है
  • खेतों व जंगलों में आज भी जड़ी-बूटियों का खजाना मौजूदः राष्ट्रपति
  • विवि का लोकार्पण समारोह आयुष पद्धतियों के पुनर्जागरण का महत्वपूर्ण उत्सवः महामहिम

Education News Today: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महायोगी गुरु गोरखनाथ की पवित्र धरती को नमन करते हुए अपनी बात शुरू की। उन्होंने कहा कि गुरु गोरखनाथ के बारे में कहा गया है कि आदि गुरु शंकराचार्य के बाद इतना प्रभावशाली महापुरुष भारत में दोबारा नहीं हुआ। गोरखपुर योग भूमि है। गुरु गोरखनाथ ने इस क्षेत्र को अक्षय आध्यात्मिक ऊर्जा से समृद्ध किया। यह परमहंस योगानंद की जन्मभूमि भी है। आप सभी ऐसे महान स्थानीय परंपरा से जुड़े हैं, जिनका राष्ट्रीय महत्व और मानवता पर प्रभाव है। श्री आदिनाथ, मत्स्येंद्रनाथ और गुरु गोरक्षनाथ की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गोरखपुर से प्रसारित हुआ नाथ पंथ भारत के कोने-कोने और अन्य देशों में भी मानवता के कल्याण में सक्रिय है। तपस्या, साधना और अध्यात्म की यह धऱती आत्मगौरव व राष्ट्रप्रेम की आधार भूमि भी है। 18वीं सदी के संन्यासी विद्रोह से लेकर 1857 के स्वाधीनता संग्राम तक गोरखपुर नाथ पंथ के योगी, जनकल्याण और स्वाधीनता संग्राम का सूत्रधार रहा है। इस धरती से बाबू बंधु सिंह व रामप्रसाद बिस्मिल जैसे बलिदानियों की गाथाएं जुड़ी हैं।

राष्ट्रपति ने दी उत्तर प्रदेश को पहले आयुष विश्वविद्यालय की सौगात

राष्ट्रपति ने दी उत्तर प्रदेश को पहले आयुष विश्वविद्यालय की सौगात (Image - x.com/rashtrapatibhvn)

महामहिम राष्ट्रपति ने मंगलवार को गोरखपुर में महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण किया। 52 एकड़ में प्रदेश का यह पहला आयुष विश्वविद्यालय 268 करोड़ से स्थापित किया गया है।

End of Feed