पहले शक्ति दुबे और फिर महक जायसवाल, प्रयागराज की इन बेटियों ने टॉपर बन गाढ़ा झंडा

प्रयागराज अब सिर्फ कुंभ, संगम या इलाहाबाद विश्वविद्यालय के नाम से नहीं जाना जा रहा, बल्कि 'माफिया मुक्त, शिक्षा युक्त' नए मॉडल के रूप में उभर रहा है। हाल ही में UPSC में टॉपर बनीं शक्ति दुबे ने प्रयागराज की प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर फिर से स्थापित किया। वहीं प्रयागराज की महक जायसवाल ने यूपी बोर्ड 12वीं में टॉप कर कीर्तिमान रचा है।

Prayagraj Girl Shakti Dubey and Mahak Jaiswal gets limelight after getting rank one in UPSC And up board 12th result: प्रयागराज अब सिर्फ कुंभ, संगम या इलाहाबाद विश्वविद्यालय के नाम से नहीं जाना जा रहा, बल्कि 'माफिया मुक्त, शिक्षा युक्त' नए मॉडल के रूप में उभर रहा है। यह बदलाव एक दिन में नहीं आया, बल्कि यह सशक्त राजनीतिक इच्छाशक्ति, प्रशासनिक पारदर्शिता और जन सहयोग का परिणाम है।

Shakti Dubey and Mahak Jaiswal

Shakti Dubey and Mahak Jaiswal

प्रयागराज, जो कभी देश के सर्वश्रेष्ठ शैक्षिक और सांस्कृतिक केंद्रों में शुमार होता था, बीते कुछ दशकों में अपराध, माफियागीरी और असुरक्षा की चपेट में आ गया था। शहर का वह गौरवशाली अतीत, जिसमें यहाँ से निकलने वाले छात्र UPSC, PCS, JEE और NEET जैसे परीक्षाओं में टॉप करते थे, माफिया के बढ़ते दबदबे के चलते कहीं दब सा गया था। लेकिन अब तस्वीर बदल चुकी है। माफिया के खिलाफ सीएम योगी के मार्गदर्शन में जो कदम उठाए गए उसके परिणाम आज सबके सामने हैं।

End of Feed