Police Constable Recruitment: 300 एसआई और 1800 कांस्टेबल होंगे भर्ती, पुलिस विभाग बंपर वैकेंसी की घोषणा

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Dec 12, 2022, 08:36 PM IST

Police Constable and SI Recruitment 2023: पंजाब राज्य पुलिस विभाग की ओर से 300 के करीब सब इंस्पेक्टर और 1800 के करीब पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती घोषणा की गई है। इस वैकैंसी को लेकर भर्ती प्रक्रिया को अगले साल ही 2023 में शुरू कर दिया जाएगा। यहां पर विवरण को चेक कर सकते हैं।

Police SI and Constable Posts Vacancy 2023: राज्य पुलिस विभाग में बंपर पुलिस भर्ती को लेकर घोषणा की गई है। यहां अगले साल 2023 की शुरुआत में ही 1800 से ज्यादा पदों पर पुलिस कांस्टेबल और करीब 300 के करीब पदों पर एसआई की भर्ती की जानी है। यानी कुल मिलाकर पुलिस के 2100 पदों पर भर्ती किए जाने की योजना है। राज्य में यह फैसला किया गया है कि पंजाब के अंदर जो विभागीय पद खाली थे उन्हें भरने को शुरुआत की जाएगी ताकि जो 5 से 6 वर्ष से पद खाली पड़े थे उन पोस्ट को 2023 में भरा जाए। यह फैसला 12 दिसंबर को हुई कैबिनिट की बैठक में लिया गया है।

Police Constable Recruitment 2023

पुलिस कांस्टेबल पदों पर निकली भर्ती

बैठक का हिस्सा बने राज्य सरकार के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की ओर से इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा गया है कि सरकार की ओर से राज्य पुलिस के विभाग में एसआई और कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया हर साल जारी रखा जाएगा।

End of Feed