PNB Apprentice Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक में 5138 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट से पहले-पहले कर लें अप्लाई

PNB Apprentice Bharti 2026: पंजाब नेशनल बैंक ने 5138 पदों पर अप्रेंटिस की भर्ती निकाली है। भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 24 फरवरी 2026 तय की गई है। अप्रेंटिसकी ये भर्ती 5138 पदों पर की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 फरवरी से शुरू हो चुकी है। परीक्षा मार्च 2026 में कराई जाएगी। PNB Bharti 2026, PNB Apprentice Exam

PNB Apprentice Bharti 2026: देश के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक Punjab national Bank (PNB) ने युवाओं को बैंकिंग में करियर शुरू करने का एक शानदार मौका दिया है। बैंक ने एक साल की अप्रेंटिसशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस मौके को बिना गंवाए लास्ट डेट से पहले-पहले आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 24 फरवरी 2026 तय की गई है। अप्रेंटिस की ये भर्ती 5138 पदों पर की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 फरवरी से शुरू हो चुकी है। परीक्षा मार्च 2026 में कराई जाएगी। बैंक ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आखिरी डेट से पहले-पहले आवेदन कर लें।

PNB में अप्रेंटिस के पदों पर बंपर भर्ती

PNB Apprentice Bharti 2026

बैंक ने दी भर्ती की जानकारी

पीएनबी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जानकारी शेयर की है। जारी सूचना के मुताबिक, अभ्यर्थियों को एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसमें उन्हें बैंकिंग कार्यप्रणाली, ग्राहक सेवा, डिजिटल हैंकिंग और ब्रांच के संचालन का एक्सपीरियंस मिलेगा। ट्रेनिंग के दौरान अभ्यर्थियों को स्टाइपेंड भी दिया जाएगा, जिससे कि युवाओं को सीखने के साथ-साथ आर्थिक सहयोग भी मिल सकेगा।

End of Feed