PM Shri School: खुशखबरी! गाजियाबाद के 7 और स्कूल पीएमश्री योजना में शामिल, कॉन्वेंट स्कूल वाली होंगी सुविधाएं

PM Shri School, PM Shri School In UP, Ghaziabad: गाजियाबाद के 7 और स्कूलों को पीएमश्री योजना में शामिल कर लिया गया है। जिले में पीएमश्री स्कूलों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। इन स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। यहां आप इन स्कूलों के नाम देख सकते हैं।

PM Shri School, PM Shri School In UP, Ghaziabad: यदि आप दिल्ली एनसीआर में रहते हैं और अपने बच्चे का एडमिशन पीएम श्री स्कूल में करवाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी (PM Shri School) खबर है। प्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया योजना के तहत गाजियाबाद में पीएम श्री स्कूल की संख्या बढ़ाकर 11 कर दी गई है। हाल ही में इस योजना के दूसरे चरण में सात और स्कूलों को शामिल किया (PM Shri School In Ghaziabad) गया है। इन स्कूलों को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। इतना ही नहीं इससे जिले के अन्य सरकारी स्कूलों की दशा में भी सुधार आएगा।

PM Shri School, PM Shri School In UP, Ghaziabad

PM Shri School: गाजियाबाद के 7 और स्कूल पीएमश्री योजना में शामिल

इन स्कूलों में सभी सुविधाएं कॉन्वेंट स्कूल वाली होंगी। उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के साथ छात्रों के खेलकूद व अन्य गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही इन स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम, साइंस लैब, आधुनिक लाइब्रेरी व सभी सुविधाओं वाला खेल का मैदान होगा। प्राइमरी व प्री प्राइमरी स्तर के बच्चों को खेलकूद पर खास फोकस होगा। इसके अलावा इन स्कूलों में पढ़ाने वाले स्कूलों को अलग से ट्रेनिंग दी जाएगी।

End of Feed