PM Narendra Modi Quotes In Hindi: छात्र गांठ बांध लें पीएम मोदी की ये बातें, सफलता की मिलेगी पक्की गारंटी

PM Narendra Modi Quotes For Students In Hindi: आज यानी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन है। ऐसे में यहां हम छात्रों के लिए पीएम मोदी के शानदार कोट्स लेकर (PM Narendra Modi Quotes In Hindi) आए है। इसे आप अपने जीवन में लागू कर सफलता की बुलंदियों पर पहुंच सकते हैं।

PM Narendra Modi Quotes For Students In Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 17 सितंबर 2025 को 75वां जन्मदिवस मना रहे हैं। वह एक ऐसे कर्मयोगी हैं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया। गुजरात से लेकर कश्मीर तक समर्थक प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मना रहे हैं। प्रधानमंत्री के जन्मदिन को खास बनाने के लिए देशभर में तमाम तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बता दें पीएम मोदी ने साल 2014 में प्रधानमंत्री बने थे। इसके बाद से देशहित में उनके निर्णयों ने ना केवल लोगों को चौंकाया है बल्कि देश के विकास की गति को दोगुनी रफ्तार से पहले पायदान पर लाकर खड़ा कर दिया है। इतना ही नहीं पीएम आए दिन छात्रों व युवाओं के साथ अपने अनुभव को भी साझा करते हैं और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। यहां हम छात्रों के लिए पीएम मोदी के शानदार कोट्स लेकर आए हैं।

PM Narendra Modi Quotes in Hindi for students

PM Narendra Modi Quotes in Hindi for students

Narendra Modi Quotes For Students In Hindi

पीएम मोदी 75वां जन्मदिन (फोटो-ट्विटर)

  • मां-बाप की आलोचना और टोका-टाकी से बच्चों को विचलित होने की जगह उत्साहित होना चाहिए, क्योंकि हरेक माता पिता सिर्फ और सिर्फ अपने बच्चे के भले के लिए उसे टोकता है।
  • दबाव से क्या डरना, बच्चे अपने भीतर झांकें, दबाव से दबना नहीं चाहिए।

PM Narendra Modi Quotes

  • हार्ड वर्क बहुत अच्छी चीज है, लेकिन स्मार्ट तरीके हार्डवर्क से ज़्यादा लाभ दे सकता है, इसलिए सोच-समझकर, प्लान बनाकर मेहनत करें।
  • पढ़ाई के लिए समय निकालने की खातिर अपनी मां को रोजमर्रा के कामकाज के लिए समय निकालते हुए देखें, जो हर काम को उसी वक्त में कर पाती हैं, बच्चों के लिए मां का टाइम मैनेजमेंट बेहद प्रेरणादायक है।

PM Narendra Modi Quotes On Education

  • पतंग का मांझा गुच्छा बन जाता है और उसे सुलझाने के लिए बुद्धिमान इंसान ताकत नहीं लगाता, दिमाग लगाता है कि यह कहां से खुलेगा।
  • बच्चों गैजेट हमें गुलाम बना देता है, और हम उनके गुलाम बनकर जी नहीं सकते, हमें सचेत रहना चाहिए।

End of Feed