PSEB 5th Result 2024 Link Activated, Check Your Result: पंजाब स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, पीएसईबी ने आज 2 अप्रेल को pseb.ac.in पर 5वीं कक्षा का रिजल्ट लिंक सक्रिय कर दिया है। बता दें, पंजाब बोर्ड पांचवीं का रिजल्ट कल 1 अप्रेल को जारी किया गया था, साथ ही यह जानकारी भी दी गई थी कि रिजल्ट लिंक को 2 अप्रेल को एक्टिवेट किया जाएगा। अब कक्षा पांचवीं के छात्र या उनके माता पिता या अभिभावक यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से PSEB 5th Result 2024 के साथ साथ स्कोरकार्ड लिंक देख सकते हैं।
पीएसईबी 5वीं रिजल्ट 2024
www pseb ac in 5th class result को आप थर्ड पार्टी वेबसाइट- indiaresults.com से भी चेक कर सकते हैं।
pseb.ac.in 5th Class Result 2024 Highlight- हाइलाइट
- PSEB ने कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पंजाब बोर्ड 5वीं परिणाम 2024 की घोषणा की थी।
- pseb.ac.in 5th Class Result में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.84 प्रतिशत दर्ज किया गया।
- कुल 3,05,937 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।
Punjab Board 5th Class ka Result - पीएसईबी 5वीं परीक्षा 2024 पासिंग प्रतिशत
- परीक्षा में बैठने वाली 1,44,653 लड़कियों में से 1,44,454 ने इसे पास किया।
- परीक्षा में बैठने वाले 1,61,767 लड़कों में से 1,61,468 ने सफलतापूर्वक पीएसईबी 5वीं परीक्षा उत्तीर्ण की।
PSEB 5th Result 2024 Step to Check: पीएसईबी 5वीं रिजल्ट 2024 कैसे चेक करें
पीएसईबी 5वीं रिजल्ट 2024 (pseb 5th class result roll number) चेक करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें, या डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर दें।
- आधिकारिक वेबसाइट-pseb.ac.in पर जाएं
- दिखाई देने वाले होमपेज पर, पीएसईबी 5वीं परिणाम लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर और अन्य पूछी गई जानकारी दर्ज करें
- परिणाम लिंक पर पहुंचें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें, और प्रिंट आउट ले लें।
ऑनलाइन मोड के साथ-साथ छात्र अपने संबंधित स्कूलों से भी परिणाम की प्रतियां पा सकते हैं।
