Patna University ने यूजी सेल्फ फाइनेंस कोर्स एंट्रेंस एग्जाम के रिजल्ट किए जारी, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट

Patna University द्वारा यूजी सेल्फ फाइनेंस कोर्स के लिए आयोजित हुई प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइ pup.ac.in पर कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Patna University Admission 2026: पटना यूनिवर्सिटी में सेल्फ फाइनेंस अंडरग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित हुई परीक्षा की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर सेल्फ फाइनेंस कोर्स में एडमिशन की मेरिट लिस्ट जारी की गई है। आयोजित हुई लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार पटना यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप और डायरेक्ट लिंक के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Patna University

Patna University ने यूजी सेल्फ फाइनेंस कोर्स एंट्रेंस एग्जाम के रिजल्ट किए जारी (Photo - AI)

पटना यूनिवर्सिटी में सेल्फ फाइनेंस कोर्स कौन-कौन से हैं?

पटना विश्वविद्यालय द्वारा 6 सेल्फ फाइनेंस अंडरग्रेजुएट कोर्स (UG Course) चलाए जाते हैं। यूनिवर्सिटी में B.Sc.(Hons) इन एनवायर्नमेंटल साइंस, B.Sc.(Hons) इन बायोटेक्नोलॉजी, BFA, BCA, BBA-LLB, BBA कोर्स उपलब्ध है, जिसमें एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है।

End of Feed