Patna School Timing Changed: गर्मी का कहर! बदल गई पटना के स्कूलों की टाइमिंग, डीएम का आदेश

Patna School Timing Changed: बिहार में भीषण गर्मी को देखते हुए पटना जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने कक्षा 8वीं तक के स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया है।

Patna School Timing Changed, School Timing In Bihar, Patna: उत्तर भारत में गर्मी अपने चरम पर है। यहां लगातार बढ़ रहे तापमान के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो (Patna School Timing) गया है। इसके चलते दिल्ली, यूपी समेत भारत के कई राज्यों में गर्मी की छुट्टी का ऐलान कर दिया (School Timing In patna) गया है। इस बीच पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने भी स्कूलों के समय में परिवर्तन करदिया है। नए आदेश के अनुसार राजधानी पटना के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय सुबह 11 बजे से संचालित किए जाएंगे। साथ ही प्री स्कूल व आंगनवाड़ी केंद्र भी इसका पालन करेंगे। यह आदेश 21 मई तक लागू रहेगा।

Patna School Timing Changed

Patna School Timing Changed: बदल गई पटना के स्कूलों की टाइमिंग

बता दें जारी आदेश में कहा गया है कि जिले में पड़ रहे अधिक तापमान, विशेष रूप से दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। मैं डॉ० त्यागराजन एस.एम., जिला दण्डाधिकारी, पटना भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत जिले के सभी निजी/सरकारी विद्यालयों में वर्ग-08 तक (प्री-स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्रों सहित) की गतिविधियों पर पूर्वाह्न 11.00 बजे के बाद प्रतिबंध लगाता हूं। विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया जाता है कि वे उल्लिखित आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निर्धारित करेंगे। उपर्युक्त आदेश दिनांक 18.05.2026 से 21.05.2026 तक लागू रहेगा।

End of Feed