Patna School Closed, School Closed In Patna, Bihar: बिहार की राजधानी पटना में सर्दी का कहर (Patna School Closed) जारी है। यहां लगातार लुढ़कते पारे और धुंध ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त व्यस्त कर (Bihar School Closed) दिया है। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ते प्रतिकूल प्रभाव के चलते जिला पटना जिला प्रशासन ने कक्षा 8वीं तक के स्कूलों में 8 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है। पटना के जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने शनिवार को आदेश जारी कर बताया कि जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 8वीं तक 8 जनवरी तक शैक्षणिक गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगा दी है।
Patna School Closed: नर्सरी से 8वीं तक पटना के स्कूलों में छुट्टी
School Closed News
जारी आदेश में कहा गया है कि जिले में पड़ रही अत्यधिक ठंड के कारण कम तापमान की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। वर्तमान स्थिति में इस कार्यालय के आदेश ज्ञापांक 64/विधि, दिनांक 02.01.2026 के क्रम में मैं, डॉ० त्यागराजन एस०एम०, जिला दण्डाधिकारी, पटना, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत पटना जिला के सभी निजी/सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल, आंगनवाड़ी केन्द्रों सहित) में कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर दिनांक 8 जनवरी 2026 तक प्रतिबंध लगाता हूं।
कक्षा 8 से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 10:30 बजे से दोपहर 03:30 बजे के बीच संचालित की जा सकती हैं। यह आदेश पटना जिले में दिनांक 04.01.2026 से लागू होगा एवं दिनांक 08.01.2026 तक प्रभावी रहेगा।
School Closed In Patna: कब खुलेंगे स्कूल
इस बीच पटना जिले के स्कूलों के छात्र व अभिभावक सर्च कर रहे हैं कि यहां अब स्कूल कब खुलेंगे। जारी आदेश के मुताबिक अब स्कूल 9 जनवरी को खुलेंगे। हालांकि यदि मौसम सामान्य नहीं होता है तो छुट्टियां आगे भी बढ़ाई जा सकती हैं। हालांकि इससे संबंधित अभी कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।
