Pariksha Pe Charcha 2025: परीक्षा पे चर्चा का 8वां एडिशन जनवरी में, पीएम मोदी देंगे बच्चों को एग्जाम टिप्स

Pariksha Pe Charcha 2025: बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बात करने वाले हैं। परीक्षा पे चर्चा के 8वें एडिशन को लेकर शेड्यूल जारी हो गया है। बोर्ड एग्जाम 2025 से पहले पीएम मोदी परीक्षा पे चर्चा का 8वां एडिशन होस्ट करेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है।

Pariksha Pe Charcha 2025: बोर्ड परीक्षा का काउंटडाउन शुरू हो गया है। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बात करने वाले हैं। परीक्षा पे चर्चा के 8वें एडिशन को लेकर शेड्यूल जारी हो गया है। बोर्ड एग्जाम 2025 से पहले पीएम मोदी परीक्षा पे चर्चा का 8वां एडिशन होस्ट करेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है।

Pariksha Pe Charcha

परीक्षा पे चर्चा 2025

सीबीएसई (CBSE) बोर्ड समेत तमाम स्टेट बोर्ड की कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं (Board Exam 2025) फरवरी में शुरू हो रही हैं। अपने देश में बोर्ड परीक्षा किसी बड़े आयोजन की तरह है, जिसे लेकर बच्चे ही नहीं बल्कि उनके माता-पिता और टीचर भी तनाव और डर (Board Stress and Fear) में रहते हैं।

End of Feed