CAPFs और असम राइफल्स में 93,000 से ज्यादा पद खाली, सबसे ज्यादा CISF में रिक्तियां

Sarkari Naukri: सरकार ने बुधवार (11 मार्च) को राज्यसभा में जानकारी दी कि सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPFs) और असम राइफल्स में इस समय 93 हजार से अधिक पद खाली हैं। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक लिखित प्रश्न के जवाब में पैरामिलिट्री बलों में रिक्त पदों की जानकारी साझा की।

Sarkari Naukri: सरकार ने बुधवार (11 मार्च) को राज्यसभा में जानकारी दी कि सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPFs) और असम राइफल्स में इस समय 93 हजार से अधिक पद खाली हैं। गृह राज्य मंत्री Nityanand Rai ने एक लिखित प्रश्न के जवाब में पैरामिलिट्री बलों में रिक्त पदों की जानकारी साझा की। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक खाली पद Central Industrial Security Force (CISF) में हैं, जहां 28,342 पद अभी तक भरे नहीं गए हैं। इसके बाद Central Reserve Police Force (CRPF) का स्थान है, जहां 27,400 पद रिक्त हैं।

93000 posts are vacant in cisf

CAPFs और असम राइफल्स में 93,000 से ज्यादा पद खाली

अन्य बल भी कर्मियों की कमी का सामना कर रहे हैं। Border Security Force (BSF) में 14,531 पद खाली हैं, जबकि Indo-Tibetan Border Police (ITBP) में 12,333 पदों पर नियुक्ति होनी बाकी है। वहीं Sashastra Seema Bal (SSB) में 6,784 पद और Assam Rifles में 3,749 पद खाली हैं। इन सभी को मिलाकर कुल रिक्तियों की संख्या 93,139 तक पहुंच गई है।

End of Feed