OTET Admit Card 2023:ओडिशा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने आज यानी 25 जून को शिक्षक पात्रता परीक्षा (OTET 2023) के लिए हॉल टिकट जारी कर (OTET Admit Card) दिया है। यहां अपना पंजीकरण करवाने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर (OTET Hall Ticket 2023) सकते हैं। बता दें इस बार ओडिशा टीईटी परीक्षा 30 जून 2023 से आयोजित की जाएगी।
OTET Admit Card 2023: यहां डाउनलोड करें ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रवेश पत्र
बता दें ओडिशा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड टीईटी परीक्षा के लिए दो पेपर आयोजित करता है। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने के लिए कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य (OTET Hall Ticket) होता है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र यानी हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
BSE OTET Admit Card 2023: यहां करें डाउनलोड
- bseodisha.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Odisha Teacher Eligibility test OTET Hall Ticket 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
- प्रवेश पत्र आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें या फिर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।
