OTET 2026: ओडिशा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड और कब है परीक्षा

BSE ओडिशा ने OTET 2026 एडमिट कार्ड जारी कर दिया। रजिस्ट्रेशन कर चुके अभ्यर्थी अब बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, परीक्षा अब 21 जून की जगह 28 जून को होगी

OTET 2026 Admit Card OUT: ओडिशा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट आ गया है। BSE ओडिशा ने OTET 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। रजिस्ट्रेशन कर चुके अभ्यर्थी अब बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। जिनती जल्दी हो सके उतनी जल्दी प्रवेश पत्र निकालकर रख लीजिए, ताकि यदि भविष्य में कोई टेक्निकल दिक्कत आए तो आप प्रभावित न होने पाएं। ध्यान रहे, बिना वैध हॉल टिकट के किसी को भी एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी।

OTET

परीक्षा की नई तारीख

पहले OTET 2026 का आयोजन 21 जून को किया जाना था, लेकिन BSE ओडिशा ने शेड्यूल में बदलाव किया। अब परीक्षा 28 जून 2026 को आयोजित होगी। इसके लिए बकायदा बोर्ड ने संशोधित डेटशीट का नोटिफिकेशन भी जारी किया।

End of Feed