बिना GATE के आईआईटी में पढ़ने का मौका, फ्लड और वॉटर रिसोर्स मैनेजमेंट में शुरू हुए एडमिशन

Opportunity to study at IIT without GATE: इंजीनियरिंग के छात्रों और वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी में बिना गेट पास किए स्टडी का मौका मिल रहा है।

Opportunity to study at IIT without GATE: इंजीनियरिंग के छात्रों और वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी ने वर्ष 2026-27 सत्र के लिए फ्लड एंड वॉटर रिसोर्स मैनेजमेंट (Flood and Water Resources Management) में एमटेक कार्यक्रम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कोर्स की सबसे खास बात यह है कि दाखिले के लिए GATE स्कोर अनिवार्य नहीं होगा। बता दें कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी में बिना गेट पास किए स्टडी का मौका मिल रहा है।

आईआईटी गुवाहाटी (फोटो: iitg.ac.in)

आईआईटी गुवाहाटी (फोटो: iitg.ac.in)

एडमिशन के लिए योग्यता

इस कोर्स में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित इंजीनियरिंग या संबद्ध विषय में चार वर्षीय स्नातक डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, जल संसाधन क्षेत्र में कम से कम एक वर्ष का कार्य अनुभव आवश्यक है। चयन GATE के बजाय संस्थान द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा और/या साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

End of Feed