CTET Admit Card 2024: सीटीईटी दिसंबर एडमिट कार्ड किस साइट पर होगा जारी, यहां से करें चेक

CTET Admit Card 2024 (सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 सरकारी रिजल्ट): सीटीईटी दिसंबर एग्जाम का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।

CTET Admit Card 2024 (सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 सरकारी रिजल्ट): केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने सीटीईटी दिसंबर 2024 के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से अपना एडमिट कार्ड (CTET December Admit Card 2024) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

CTET Admit Card 2024

CTET Admit Card 2024

सीबीएसई सीटीईटी दिसंबर एग्जाम का आयोजन 15 दिसंबर 2024 (रविवार) को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इससे पहले यह परीक्षा 1 दिसंबर 2024 को देश के 136 शहरों में होनी थी। हालांकि, बाद में परीक्षा की तारीख में बदलाव कर दिया गया।

End of Feed