बेरोजगारी का आलम...होमगार्ड के 187 पदों के लिए 8000 उम्मीदवारों ने हवाई पट्टी पर बैठकर दी परीक्षा

Odisha Home Guard Exam 2025: ओडिशा में होमगार्ड के 187 पदों पर भर्ती के लिए करीब 8000 उम्मीदवार परीक्षा के लिए पहुंचे। यहां परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था ना होने के कारण उम्मीदवारों को हवाई पट्टी पर बैठकर एग्जाम देना पड़ा।

Odisha Home Guard Exam 2025: ओडिशा में होमगार्ड के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए 16 दिसंबर को अजीब नजारा देखने को मिला। यहां होमगार्ड के 187 पदों पर भर्ती के लिए करीब 8000 उम्मीदवार परीक्षा के लिए सेंटर पर पहुंचे थे। यहां परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था ना होने के कारण उम्मीदवारों को हवाई पट्टी पर बैठकर एग्जाम देना पड़ा। यहां आवेदन के लिए न्यूनतम योग्यता 5वीं पास थी। हालांकि बेरोजगारी की स्थिति इस तरह है कि परीक्षा के लिए ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार शामिल हुए।

Odisha Home Guard Exam Date

Odisha Home Guard Exam Date: होमगार्ड के 187 पदों के लिए हजारों उम्मीदवारों ने हवाई पट्टी पर बैठकर दी परीक्षा

187 पदों के लिए 8000 आवेदन

जानकारी के मुताबिक यहां होमगार्ड के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन अनुबंध या आवश्यकता के आधार पर किया जाएगा। यहां आवेदन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 5वीं पास थी। यही कारण था कि मात्र 187 पदों पर भर्ती के लिए करीब 8000 की संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।

End of Feed