ओडिशा सरकार ने त्रुटि वाली स्कूली Textbooks को वापस लेने से किया इनकार

ओडिशा सरकार ने त्रुटि वाली स्कूली पाठ्यपुस्तकों को वापस लेने से इनकार कर दिया और शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे कक्षा में पढ़ाते समय गलतियों की पहचान करें और उन्हें ठीक करें, जबकि संशोधित संस्करण शैक्षणिक सत्र 2027-28 से मुहैया कराए जाएंगे।

Odisha School Textbooks: ओडिशा सरकार ने आज 18 जून को त्रुटि वाली स्कूली पाठ्यपुस्तकों को वापस लेने से इनकार कर दिया। सरकार का कहना है कि शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे कक्षा में पढ़ाते समय गलतियों की पहचान करें और उन्हें ठीक करें, जबकि संशोधित संस्करण शैक्षणिक सत्र 2027-28 से मुहैया कराए जाएंगे। राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की निदेशक मधुस्मिता साहू ने पहली से आठवीं कक्षा की किताबों में गलतियां होने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि ये किताबें राज्य भर के छात्रों में पहले ही बांटी जा चुकी हैं, इसलिए इन्हें वापस नहीं लिया जाएगा।

Odisha School News

ओडिशा सरकार ने त्रुटि वाली स्कूली Textbooks को वापस लेने से किया इनकार (Image - chatgpt)

उन्होंने कहा कि शिक्षकों से कहा गया है कि वे छोटी कक्षाओं के छात्रों को उनकी किताबों में गलतियों को सुधारने में मदद करें, जबकि बड़ी कक्षाओं के छात्रों को शिक्षकों की देखरेख में खुद गलतियों को पहचानने और उन्हें ठीक करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

End of Feed