Odisha Board 12th Result 2026: ओडिशा बोर्ड 12वीं का रिजल्‍ट results.odisha.gov.in पर जल्‍द, डिजिलॉकर पर आई जानकारी

Odisha Board 12th Result 2026: ओडिशा बोर्ड द्वारा रिजल्ट की घोषणा के समय और डेट की घोषणा के बाद डिजिलॉकर द्वारा भी Coming Soon का पोस्ट जारी कर दिया गया है। अब छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है।

Odisha Board 12th Result 2026: ओडिशा के काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (CHSE) की कक्षा 12वीं यानी प्लस टू की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए के लिए एक बड़ी खबर है। आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और वोकेशनल स्ट्रीम के 4.1 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार अब पूरी तरह खत्म होने जा रहा है। बोर्ड द्वारा नतीजों की घोषणा के जल्द ही किए जाने के संकेत डिजिलॉकर (DigiLocker) द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के माध्यम से दिए गए हैं। छात्र रिजल्ट जारी होन के बाद अपनी डिजिटल मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर के माध्यम से भी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

Odisha Board 12th Result 2026

Odisha Board 12th Result 2026

ओडिशा 12वीं रिजल्ट कब आएगा?

आधिकारिक तौर पर घोषित शेड्यूल के अनुसार, CHSE ओडिशा कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 20 मई 2026 को दोपहर 12:30 बजे जारी किया जा रहा है। राज्य के स्कूल व जन शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की आधिकारिक घोषणा करेंगे। इसके तुरंत बाद रिजल्ट का लिंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ डिजिलॉकर के रिजल्ट पेज पर भी लाइव कर दिया जाएगा।

End of Feed