NVS Admit Card 2025: एनवीएस ने नॉन टीचिंग मेस हेल्पर के एडमिट कार्ड किए जारी, जानें एग्जाम डेट से लेकर सबकुछ

NVS Non Teaching Admit Card 2025: नवोदय विद्यालय समिति की ओर से नॉन टीचिंग मेस हेल्पर के एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। परीक्षा 20 से लेकर 27 सितंबर तक होनी है।

NVS Admit Card: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने नॉन टीचिंग मेस हेल्पर के एडमिट कार्ड जारी कर दिये हैं। परीक्षार्थी जल्द ही समिति की आधिकारिक वेबसाइट nvs.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी। नवोदय विद्यालय समिति द्वारा इस परीक्षा के जरिये 1377 पदों पर भर्ती की जानी है।

navodaya vidyalaya samiti

navodaya vidyalaya samiti (iStock)

कब होंगे एग्जाम?

फिल्हाल एडमिट कार्ड जारी होने के बाद वेबसाइट क्रैश भी हो रही है। परीक्षार्थियों को वेबसाइट खोलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में कुछ देर बाद फिर कोशिश करें। इस बार पूरे 1377 पदों पर भर्ती की जानी है। ऐसे में जिन छात्रों ने भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे साइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्किल टेस्ट व ट्रेड टेस्ट एग्जाम का आयोजन अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर 20 सितंबर से लेकर 26 सितंबर तक किया जाएगा।

End of Feed