NVS Class 6 Admission 2027: जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि पास, जानें एग्जाम डेट और पात्रता नियम

NVS Class 6 Admission 2027: नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम डेट करीब आ गई है। अभिभावकों और बच्चों को सलाह है कि वह आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन प्रक्रिया समय रहते पूरा करें।

NVS Class 6 Admission 2027: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) के माध्यम से कक्षा 6 में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। जो अभिभावकों कक्षा 6 में अपने बच्चों का दाखिला नवोदय विद्यालय में कराना चाहते हैं यह उनके लिए आखिरी मौका है, क्योंकि आवेदन की लास्ट डेट करीब आ गई है। आवेदन के लिए उनके पास केवल 2 दिन का समय बाकी रह गयाहै। कक्षा 6 में दाखिले के लिए होन वाली परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट cbseitms.rcil.gov.in पर जाना होगा।

NVS Class 6 Admission 2027

NVS Class 6 Admission 2027 (Photo - AI)

नवोदय में फ्री एजुकेशन

देश भर में फैले नवोदय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण और नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है, जिसके कारण हर साल लाखों विद्यार्थी इस प्रवेश परीक्षा में भाग लेते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि बेहद नजदीक है, ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थियों को बिना देरी किए अपना फॉर्म जमा कर देना चाहिए।

End of Feed