NVS Admission 2024: नवोदय विद्यालय में चल रहे 9वीं व 11वीं का एडमिशन, जानें किस तारीख से पहले करें अप्लाई

NVS Admission 2024 Registration Last Date: नवोदय विद्यालय में एडमिशन शुरू हो चुके हैं, कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए जल्द से जल्द फॉर्म भर लें, क्योंकि इसी माह तक आप अप्लाई कर सकेंगे, देखें किस तारीख से पहले करना होगा अप्लाई

NVS Admission 2024 Last Date: नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेने की राह देख रहे छात्र या उनके माता पिता के लिए बड़ी खबर है। एनवीएस 2024 बैच के लिए एडमिशन प्रोसेस शुरू हो चुका है, यदि आप भी नवोदय विद्यालय में सत्र 2024 में कक्षा 9वीं और 11वीं में एडमिशन की सोच रहे हैं, तो जल्द करें क्योंकि एनवीएस एडमिशन 2024 केवल इस माह भर के लिए है।

NVS Admission 2024

नवोदय विद्यालय में चल रहे 9वीं व 11वीं का एडमिशन

NVS Admission 2024 - क्या है अंतिम तिथि?

नवोदय विद्यालय समिति की ओर से वर्ष 2024-25 के लिए कक्षा 9 और कक्षा 11 में एडमिशन के लिए आवेदन की अंतिम 31 अक्टूबर 2023 है। जो छात्र नवोदय विद्यालय में एडमिशन चाहते हैं वे जल्द अपने माता पिता को इस बारे में जानकारी दें, अविभावकों को सलाह दी जाती है कि वो सारे पेपर्स तैयार कर लें और तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर आवेदन कर लें। एनवीएस एडमिशन 2024 के फॉर्म ऑनलाइन भरे जाने हैं।

End of Feed