NTET 2026 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (NTET) 2026 परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। आंसर की के साथ एजेंसी द्वारा रिस्पॉन्स शीट भी जारी की गई है। NTET 2026 परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पीडीएफ फॉर्मेट में प्रकाशित NTET 2026 Answer Key डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की डाउनलोड करने के आसान चरण नीचे दिए गए हैं। इसे साथ ही आपत्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आंसर की से जो उम्मीदवार संतुष्ट नहीं है वह ऑब्जेक्शन विंडो पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
NTET 2026 Answer Key
कब हुई थी NTET 2026 परीक्षा
एनटीए द्वारा NTET 2026 परीक्षा का आयोजन 28 अप्रैल 2026 को देशभर में स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया था। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा के तीन दिन में एनटीएन ने प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। जिसे उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे करें आंसर की डाउनलोड
- आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर NTET आंसर की 2026 का लिंक नजर आएगा।
- इस लिंक पर क्लिक करें और आंसर की डाउनलोड करें।
- उम्मीदवार आंसर की का प्रिंट आउट भी लें।
ऑब्जेक्शन विंडों से आपत्ति कैसे दर्ज करें
- NTET के आधिकारिक पोर्टल exams.nta.nic.in पर जाएं।
- "NTET – 2026 आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ' NTET 2026 Answer Key Challenge' लिंक पर क्लिक करें।
- अब, अपना Application Number और Password दर्ज कर लॉगिन करें।
- जिन प्रश्नों पर आप्ति दर्ज करनी है उनका चुनाव करें और आपत्ति दर्ज करें।
- आपत्ति दर्ज करने के लिए Question ID चुनें, सहायक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
कब तक कर सकते हैं आपत्ति दर्ज
बता दें कि NTET परीक्षा की आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 3 मई 2026 है। उम्मीदवार राज 11.59 बजे तक आपत्ति प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बता दें कि प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवार को 200 रुपये का भुगतान करना होगा। यह शुल्क नॉन-रिफंडेबल है।
