UGC NET Answer Key 2021-2022: University Grants Commission National Eligibility Test, UGC NET Answer key 2022 जारी कर दी गई है। यह आंसर की दिसंबर 2021 और जून 2022 (मर्ज किए गए चक्र) में आयोजित परीक्षा के लिए जारी की गई है। बता दें, चरण 1, 2 और 3 की परीक्षाओं के लिए आंसर की लिंक एक्टिव हो चुका है, इच्छुक उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट से यूजीसी नेट आंसर की चेक कर सकते हैं।
यूजीसी नेट की उत्तर कुंजी जारी
UGC NET Answer key 2022 के साथ साथ एनटीए ने क्वेश्चयन पेपर (UGC NET 2022 Question Paper) व रिस्पॉन्स शीट भी जारी किया है। इन्हें देखने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:-
- सबसे पहले ugcnet.nta.nic.in पर जाएं
- पेज के निचले तरफ देखें : Candidate Activity में UGC NET Dec 2021 and June 2022, Display Question Paper and Answer Key Challenge नाम का टेक्स्ट मिलेगा।
- इस पर क्लिक करने से दो विकल्प आएंगे जिसमें पूछा जाएगा कि आप नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना चाहते हैं या नंबर और जन्म तिथि का
- अपने हिसाब से विकल्प का चयन करें और आंसर की देखें व डाउनलोड करें।
यूजीसी नेट आंसर की 2022 ऑब्जेक्शन
उम्मीदवार यूजीसी नेट उत्तर कुंजी 2022 के खिलाफ 20 अक्टूबर शाम 5 बजे तक आपत्ति उठा सकते हैं। उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए, उम्मीदवारों को चुनौती दी गई प्रति प्रश्न 200 रुपये का भुगतान करना होगा।
उत्तर कुंजी तक पहुंचने और आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवारों को यूजीसी नेट लॉगिन पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।
