UGC NET 2023: इस तारीख को जारी होगा यूजीसी नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Feb 7, 2023, 09:59 AM IST

NTA UGC NET 2023 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर दिसंबर 2022 सत्र के लिए UGC NET एडमिट कार्ड जारी करने जा रही है। हालांकि, हॉल टिकट जारी होने से पहले दिसंबर सत्र के लिए सिटी इंटिमेशन लिंक जारी किया जाएगा।

National Testing Agency, NTA UGC NET 2023 Admit Card ugcnet.nta.nic.in पर जल्द जारी होने वाली है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर दिसंबर 2022 सत्र के लिए UGC NET एडमिट कार्ड जारी करने जा रही है। हालांकि, हॉल टिकट जारी होने से पहले दिसंबर सत्र के लिए सिटी इंटिमेशन लिंक जारी किया जाएगा। उम्मीदवार यहां से यूजीसी नेट एडमिट कार्ड तिथि की जांच कर सकते हैं। इन प्रवेश पत्र को ugcnet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा।

ugc net 2022 december admit card

यूजीसी नेट परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड

यूजीसी नेट दिसंबर सत्र की परीक्षा के लिए एनटीए द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सिटी इंटिमेशन सेंटर लिंक फरवरी के पहले सप्ताह में जारी होने वाला था। हालांकि, सिटी इंटिमेशन लिंक अभी जारी नहीं किया गया है। UGC NET सिटी इंटिमेशन लिंक और हॉल टिकट 83 विषयों के लिए जारी किया जाएगा।

End of Feed