UGC-NET June 2026 Result: एनटीए ने बताया कब जारी होगा यूजीसी नेट का रिजल्ट, CSIR-NET रिजल्ट पर भी आई अपडेट

NTA to release UGC-NET June 2026 Result, CSIR-NET result: यूजीसी नेट, सीएसआईआर नेट रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने छात्रों को रिजल्ट से जुड़ी अपडेट दी है।

NTA to release UGC-NET June 2026 Result, CSIR-NET result: यूजीसी नेट, सीएसआईआर नेट रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने छात्रों को रिजल्ट से जुड़ी अपडेट दी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि UGC-NET (84 विषय), CSIR-NET और ICAR AIEEA (PG) एवं AICE (PhD) 2026 की फाइनल आंसर की और रिजल्ट इसी सप्ताह NTA की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे केवल NTA की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

UGC NET June 2026 Result

UGC NET June 2026 Result

बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट एग्जाम के लिए आंसर की जारी कर उस पर आपत्तियां ली जा चुकी हैं। अब इस एग्जाम में भाग लेने वाले लाखों अभ्यर्थियों को रिजल्ट डेट का इंतजार है। एनटीए द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक UGC NET Result 2026 दो चरणों में जारी किया जायेगा, जिससे कि स्टूडेंट्स को पीएचडी एडमिशन के लिए लेट नहीं होगा।

End of Feed