NTA SWAYAM July Exam 2023: स्वयं जुलाई एग्जाम के लिए तुरंत करें अप्लाई, जानें कब होगी परीक्षा

NTA SWAYAM July Exam 2023, SWAYAM July Semester Exam 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने स्वयं जुलाई 2023 सेमेस्टर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट swayam.nta.ac.in पर 30 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं।

NTA SWAYAM July Exam 2023, SWAYAM July Semester Exam 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी एनटीए स्वयं जुलाई 2023 सेमेस्टर परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट swayam.nta.ac.in पर 30 अक्टूबर तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

Swayam July Registration 2023

Swayam July Registration 2023

SWAYAM July Exam 2023 Date: कब होगी स्वयं परीक्षा

एनटीए द्वारा स्वयं परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर, 1 दिसंबर और 2 दिसंबर को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। वहीं, इसका एडमिट कार्ड परीक्षा के एक सप्ताह पहले वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

End of Feed