JEE Main Admit Card 2025 for 7, 8 and 9: अगर आप भी जेईई मेंस परीक्षा 2025 में शामिल हो रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 7, 8 और 9 अप्रैल को होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा, JEE मेन्स के लिए आज एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। (JEE Main Admit Card 2025 Release) इन प्रवेश पत्र को jeemain.nta.nic.in पर जारी किया गया है, उम्मीदवार यहां खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी JEE Main Admit Card 2025 Download कर सकते हैं।
जेईई मेन एडमिट कार्ड 2025 सेशन 2
उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में अपने हॉल टिकट के साथ-साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि जैसे वैध पहचान प्रमाण भी साथ ले जाने होंगे।
JEE Main Admit Card 2025 Official Website
jeemain.nta.nic.in पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर आप एडमिट कार्ड तक पहुंच पाएंगे, बता दें यहां लॉगिन क्रेडेंशियल में आवेदन संख्या और पासवर्ड सबमिट करना होगा।
JEE मेन एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?
आवेदक प्रवेश टिकट डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं jeemain.nta.nic.in
चरण 2: JEE Main Admit Card 2025 Download Link पर क्लिक करें
चरण 3: JEE Main Admit Card 2025 Login करें।
चरण 4: JEE Main Hall Ticket 2025 स्क्रीन पर आ जाएगा।
चरण 5: JEE Main Hall Ticket Pdf देखें, इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट लें।
JEE Main Admit Card 2025 Session 2 तिथियां
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 2 से 9 अप्रैल, 2025 तक JEE मेन 2025 सत्र 2 की परीक्षा आयोजित कर रहा है। अलग अलग तिथियों के लिए अलग से एडमिट कार्ड जारी किए जा रहे हैं।
