NTA NCET Result 2026 Released: जारी हुआ एनसीईटी 2026 परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

NTA NCET Result 2026 Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने राष्ट्रीय सामान्य प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट व फाइनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। एनसीईटी 2026 परीक्षा 17 और 18 अप्रैल को आयोजित की गई थी।

NTA NCET Result 2026 Released: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 4 जून, 2026 को राष्ट्रीय सामान्य प्रवेश परीक्षा (NCET) 2026 की फाइनल आंसर की के बाद रिजल्ट भी जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होने क बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते है या अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलो कर सकते हैं। यहां आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज कर करना होगा।

NTA NCET Result 2026 Released

NTA NCET Result 2026 Released: ऐसे चेक करें एनसीईटी परीक्षा की आंसर की व रिजल्ट

NTA NCET Result 2026: कब हुई थी एनसीईटी 2026 की परीक्षा

बता दें NCET 2026 परीक्षा 17 एवं 18 अप्रैल 2026 को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। यहां कुल 73,608 उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जबकि परीक्षा में कुल 58,955 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। उपस्थित अभ्यर्थियों में से 80.14 प्रतिशत ने परीक्षा दी। एग्जाम कुल 66 विषयों (38 भाषा, 26 डोमेन-विशिष्ट विषय, शिक्षण अभिरुचि एवं सामान्य परीक्षा) के लिए परीक्षा आयोजित की गई। साथ ही कुल कुल 141 विशिष्ट प्रश्नपत्र संचालित किए गए, जिनमें 13 भाषाएं (कुल 229 प्रश्नपत्र) शामिल थीं। परीक्षा की निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था अपनाई गई तथा सभी प्रक्रियाओं की विशेषज्ञों द्वारा निगरानी की गई। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

End of Feed