Telegram Ban: नीट यूजी री-एग्जाम से पहले Telegram बैन!, मैसेज एडिट फीचर 30 जून तक रहेगा बंद

NTA imposed Temporary ban on Telegram: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने कहा है कि NEET-UG 2026 री-एग्जाम को सुरक्षित और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए केंद्र सरकार ने भारत में Telegram प्लेटफॉर्म पर 22 जून 2026 तक अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया है।

NTA imposed Temporary ban on Telegram: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने कहा है कि NEET-UG 2026 री-एग्जाम को सुरक्षित और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए केंद्र सरकार ने भारत में Telegram प्लेटफॉर्म पर 22 जून 2026 तक अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया है। इसके साथ ही 30 जून तक Telegram के मैसेज एडिट करने वाले फीचर को भी बंद रखने का निर्देश दिया गया है। NTA के अनुसार, कुछ गिरोह Telegram चैनलों के जरिए छात्रों और उनके परिवारों को कथित प्रश्नपत्र देने के नाम पर ठग रहे थे। "Paper Leaked NEET", "Re-NEET 2026" और "Private Mafia" जैसे नामों वाले कई चैनलों पर हजारों से लेकर लाखों रुपये तक की मांग की जा रही थी।

Telegram पर 22 जून तक अस्थायी रोक।

Telegram पर 22 जून तक अस्थायी रोक।

Telegram Ban

एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा का प्रश्नपत्र पूरी तरह सुरक्षित है और परीक्षा से पहले किसी के पास उपलब्ध नहीं है। NTA ने बताया कि कई मामलों में Telegram के मैसेज एडिट फीचर का गलत इस्तेमाल किया गया। परीक्षा होने के बाद पुराने मैसेज में असली प्रश्नपत्र जोड़कर उसे ऐसे दिखाया जाता था, मानो प्रश्नपत्र पहले ही लीक हो गया हो। इसी तरह की फर्जी "पेपर लीक" सामग्री फैलाने पर रोक लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

End of Feed