JEE Main 2027 के लिए आवेदन से पहले करें आधार KYC, एनटीए ने दी सलाह; जानें पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया

JEE Main 2027: जेईई मेन 2027 परीक्षा के लिए आवेदन से पहले एनटीए ने उम्मीदवारों को आधार केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी है। इससे आवेदन फॉर्म में होने वाली गलतियों से बचा जा सकेगा।

JEE Main 2027 Aadhaar KYC: देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा 'जेईई मेन 2027' (JEE Main 2027) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एक महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किया है। एनटीए ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से पहले अपनी 'आधार-केवाईसी' (Aadhaar-KYC) प्रक्रिया को समय रहते पूरा कर लें। आधार केवाईसी का मुख्य उद्देश्य आवेदन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सटीक और सुगम बनाना है। एनटीए के अनुसार, जिन उम्मीदवारों का आधार सत्यापन यानी वेरिफिकेशन पूरा रहेगा, उन्हें फॉर्म भरते समय किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही विवरण दर्ज करने में भी आसानी होगी। ऐसे में आवेदन के दौरान होने वाली गलतियों से बचा जा सकेगा।

JEE Main 2027 Aadhaar KYC

JEE Main 2027 Aadhaar KYC (Photo - AI/Newsroom Verified)

NTA ने क्यों दी आधार-KYC करने की सलाह?

एनटीए द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, फॉर्म भरते समय कई बार उम्मीदवारों के व्यक्तिगत विवरण जैसे नाम, जन्म तिथि, लिंग और पिता का नाम में गलतियां पाई जाती हैं, जिससे बाद में प्रवेश परीक्षा या काउंसलिंग के दौरान समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उम्मीदवारों कि इस स्थिति से गुजरना न पड़े, इसे ध्यान में रखते हुए आधार वेरिफिकेशन की शुरुआत की जा रही है।

End of Feed