NTA Group A, B Recruitment 2026: एनटीए में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने डायरेक्टर, जॉइंट डायरेक्टर, सीनियर सुपरिंटेंडेंट (अकाउंट्स), रिसर्च साइंटिस्ट और डिप्टी डायरेक्टर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 13 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 1 दिसंबर 2026 है। यहां केंद्र/राज्य सरकार के कर्मचारी, केंद्र शासित प्रदेश (UT) प्रशासन, स्वायत्त निकायों, पीएसयू के कर्मचारी और ऐसे अधिकारी जो समान पदों पर कार्यरत हैं या निर्धारित 'फीडर-ग्रेड' सेवा शर्तों को पूरा करते हैं, इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
NTA Group A, B Recruitment 2026: एनटीए ग्रुप ए और बी के 13 पदों पर निकली वैकेंसी
NTA Group A, B Recruitment 2026: किस पद पर कितनी वैकेंसी
- डायरेक्टर - 7
- ज्वाइंट डायरेक्टर - 3
- रिसर्च साइंटिस्ट सी - 1
- ज्वाइंट डायरेक्टर - 1
- सीनियर सुप्रीटेंडेंट (अकाउंट्स) - 1
NTA Group A, B Qualification: कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती के लिए केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन, स्वायत्त संस्थाओं और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में काम करने वाले अधिकारी भी पात्र हो सकते हैं। ऐसे अधिकारी जिनके पास समान पद पर काम करने का अनुभव है या जो निर्धारित फीडर ग्रेड सेवा की शर्तें पूरी करते हैं वे आवेदन कर सकते हैं।
NTA Group A, B Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर NTA Group A, B Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- अब आवेदन फॉर्म यानी Annexure-V डाउनलोड करें।
- फिर आवेदन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
एनटीए ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
