NTA General Manager Recruitment 2026: एनटीए ने जनरल मैनेजर के पदोंपर निकाली वैकेंसी, 16 यंग प्रोफेशनल की होगी नियुक्ति

NTA General Manager Recruitment 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जनरल मैनेजर के लेवल पर सीनियर प्रोफेशनल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 20 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

NTA General Manager Recruitment 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जनरल मैनेजर के लेवल पर सीनियर प्रोफेशनल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। साथ ही एनटीए ने यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) के प्रतिभा सेतु पोर्टल के जरिए 16 यंग प्रोफेशनल्स की नियुक्ति की प्रक्रिया भी अलग से शुरू की है। बता दे यह NTA के संस्थागत पुनर्गठन का हिस्सा है, जिसे प्रो. के. राधाकृष्णन की अध्यक्षता वाली विशेषज्ञों की उच्च-स्तरीय समिति की सिफारिशों के आधार पर लागू किया जा रहा है।

NTA General Manager Recruitment 2026

NTA General Manager Recruitment 2026: एनटीए ने जनरल मैनेजर और यंग प्रोफेशनल के पदों पर निकाली वैकेंसी

इस पद पर 3 साल का कार्यकाल

शिक्षा मंत्रालय (MoE) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक NTA ने कॉन्ट्रैक्ट पर चार जनरल मैनेजर पदों के लिए सूचना जारी की है, जिसका कार्यकाल मात्र 3 साल तक रहेगा। यहां असेसमेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट और साइकोमेट्रिक्स के जनरल मैनेजर, NTA के एकेडमिक और मेज़रमेंट-साइंस कामकाज के प्रमुख होंगे। इनका कार्य नॉर्मलाइजेशन का तरीका, इक्वेटिंग और कैलिब्रेशन की प्रक्रियाएं, और कंप्यूटर-अडैप्टिव टेस्टिंग व AI असिस्टेड असेसमेंट पर पायलट प्रोजेक्ट शामिल होगा।

End of Feed