Board Exam: अब आसान होगा बोर्ड एग्जाम में नंबर लाना, साल में दो बार हो सकती है परीक्षा, जानें क्या होगा फायदा

CBSE Board Twice a year: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय 10वीं और 12वीं सीबीएसई की परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित करवाने की बात कह चुका है। इसकी तैयारियों को लेकर अब शिक्षा मंत्रालय ने एक अहम बैठक की है। जानें यदि ऐसा हुआ तो इससे छात्रों को किस प्रकार से और क्या फायदा होगा।

CBSE Board Twice a year: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय सीबीएसई की 10वीं और 12वीं परीक्षा का आयोजन साल में दो बार आयोजित कर सकता है। इसकी तैयारियों को लेकर अब शिक्षा मंत्रालय ने एक अहम बैठक की है। इस बैठक की अध्यक्षता स्वयं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की। इस महत्वपूर्ण बैठक में स्कूली शिक्षा के सचिव, सीबीएसई के अध्यक्ष, मंत्रालय व सीबीएसई के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

CBSE Board Twice a year

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा साल में दो बार हो सकती है आयोजित

इस बैठक में, वर्ष में दो बार सीबीएसई परीक्षाओं के संचालन पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। अब इन विचार-विमर्शों का मसौदा जल्द ही सीबीएसई द्वारा सार्वजनिक परामर्श के लिए रखा जाएगा।

End of Feed