NCL Recruitment 2026 : नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने साल 2026-27 के लिए ग्रेजुएट, डिप्लोमा और IIT और पैरामेडिकल अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1607 पदों को भरा जाना है। भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों को एक साल के लिए अप्रेंटिसशिप की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। चलिये पढ़ते हैं इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी...
NCL Apprentice Recruitment 2026
कितनी मिलेगी सैलरी ?
बताते चलें कि एनसीएल की इस भर्ती के लिए अलग-अलग ट्रेडों और शाखाओं के ITI , डिप्लोमा और ग्रेजुएट उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। चुने गए उम्मीदवारों को योग्यता के अनुसार, 9600 से लेकर 13700 रुपये तक हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा।
भर्ती के लिए आवेदन करने का तरीका... How to apply for NCL Recruitment
- सबसे पहले NCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर Apprentice Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन कर आवश्यक जानकारी भरें।
- शैक्षणिक प्रमाणपत्र, फोटो और हस्ताक्षर सहित जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन पत्र की जांच करने के बाद सबमिट करें।
- भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
- 10वीं की मार्कशीट
- ITI/डिप्लोमा/डिग्री प्रमाणपत्र
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- अन्य आवश्यक दस्तावेज
कैसे होगी भर्ती प्रक्रिया ?
ये भर्ती Apprentice Act, 1961 के तहत की जा रही है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें और एलिजिबिलिटी, आयु सीमा और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी सुनिश्चित कर लें।
