एजुकेशन

RPSC RAS Vacancy 2026: आरएएस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें 607 पदों के लिए कब शुरू होंगे आवेदन

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा इस बार कुल 607 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसका प्रदेश के लाखों अभ्यर्थी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। बीमा क्षेत्र की बात करें तो राजस्थान राज्य बीमा सेवा के लिए 11 पद, राजस्थान परिवहन सेवा के लिए 10 पद, तथा राजस्थान सहकारी सेवा, राजस्थान पर्यटन सेवा और राजस्थान ग्रामीण विकास सेवा तीनों में ही 6-6 पद शामिल किए गए हैं।

Image

RPSC RAS Vacancy 2026

RPSC RAS Vacancy 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान में प्रशासनिक सेवाओं में जाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवाएं (RAS) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग द्वारा इस बार कुल 607 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसका प्रदेश के लाखों अभ्यर्थी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

RPSC ने जो विज्ञापन जारी किया है, उसके अनुसार 607 पदों को मुख्य रूप से दो कैटेगरी में बांटा गया है-

  • राज्य सेवाएं (State Services) - इसके तहत कुल 192 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।
  • अधीनस्थ सेवाएं (Subordinate Services) - इसके तहत कुल 415 पदों को भरा जाएगा।
इस बार राज्य सेवाओं के कुल 192 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें सबसे महत्वपूर्ण राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के लिए 57 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा, राजस्थान लेखा सेवा के लिए 36 पद, राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) के लिए 26 पद, और राजस्थान उद्योग सेवा के लिए 12 पदों पर भर्ती निकाली गई है। बीमा क्षेत्र की बात करें तो राजस्थान राज्य बीमा सेवा के लिए 11 पद, राजस्थान परिवहन सेवा के लिए 10 पद, तथा राजस्थान सहकारी सेवा, राजस्थान पर्यटन सेवा और राजस्थान ग्रामीण विकास सेवा तीनों में ही 6-6 पद शामिल किए गए हैं।

अन्य राज्य सेवाओं के तहत कारागार सेवा के लिए 5 पद, महिला विकास सेवा के लिए 4 पद, नियोजन सेवा के लिए 3 पद और कृषि विपणन, श्रम कल्याण व अल्पसंख्यक मामलात सेवाओं में 2-2 पद दिए गए हैं, जबकि वाणिज्यिक कर और आबकारी सेवा में इस बार कोई रिक्ति नहीं है।

इन पदों पर होगी भर्ती

अधीनस्थ सेवाओं के कुल 415 पदों में सबसे बड़ी संख्या राजस्थान तहसीलदार सेवा की है, जिसके लिए 148 पद (136 नॉन-टीएसपी और 12 टीएसपी) रिजर्व रखे गए हैं। इसके बाद राजस्थान सहकारिता अधीनस्थ सेवा में 113 पदों (109 नॉन-टीएसपी और 4 टीएसपी) पर बड़ी भर्ती होनी है।

इसके अलावा राजस्थान श्रम कल्याण अधीनस्थ सेवा के लिए 35 पद (34 नॉन-टीएसपी और 1 टीएसपी), राजस्थान नियोजन अधीनस्थ सेवा के लिए 20 पद (सभी नॉन-टीएसपी), तथा राजस्थान आबकारी अधीनस्थ सेवा व खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा दोनों के लिए 19-19 पद तय किए गए हैं।

वहीं, राजस्थान समेकित बाल विकास अधीनस्थ सेवा के लिए 14 पद, राज्य कृषि विपणन विभाग अनुभाग के लिए 6 पद, और देवस्थान अधीनस्थ सेवा के लिए 6 पद नोटिफिकेशन में शामिल हैं।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article