SSC Delhi Police Head Constable Result 2026 Released: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। यहां कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) में सफल 6543 अभ्यर्थियों को अब शारीरिक दक्षता एवं माप परीक्षण (पीई एंड एमटी), दस्तावेज सत्यापन और ट्रेड टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
बता दें यहां ओपन श्रेणी में कुल 2033 महिला और 3376 पुरुष अभ्यर्थियों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए चयनित किया गया है। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
SSC Delhi Police Head Constable Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SSC
Delhi Police Head Constable Result 2026 लिंक पर क्लिक करें। - रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- यहां सर्च बॉक्स पर जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
SSC Delhi Police Head Constable Cut Off: यहां देखें कैटेगिरी वाइज कटऑफ
यहां कटऑफ की बात करें तो पुरुष ओपन श्रेणी में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों का कटऑफ 79.21 अंक निर्धारित है, जबकि ईडब्ल्यूएस के लिए 78.50, ओबीसी के लिए 77.42, एससी के लिए 70.95 और एसटी वर्ग के लिए 67.24 अंक निर्धारित किए गए हैं। रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
Delhi Police Head Constable Selection Process: यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल के कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को पीईटी व पीएसटी के लिए बुलाया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आप इससे संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
