RSSB Computer Instructor Bharti 2026 : अगर आप सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आप ही के लिए है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड यानी RSSB ने बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। कुल 3951 पदों पर बंपर वेकेंसी निकाली गई है, जिसमें फॉर्म 25 मई से भरने शुरू हो गए हैं।
बताते चलें कि ये भर्ती माध्यमिक शिक्षा विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग दोनों में होनी है। अप्लाई करने की लास्ट डेट 23 जून 2026 है। वहीं इस भर्ती के लिए एग्जाम 22-23 अगस्त को होंगे। ये भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है, जो कंप्यूटर शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी और तकनीकी क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। राजस्थान सरकार की ये बड़ी भर्ती युवाओं के लिए बड़ा मौका मानी जा रही है।
यहां देखें भर्ती से जुड़ी डीटेल्स
RSSB कंप्यूटर अनुदेशक 2026
25 मई 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू
23 जून 2026: पंजीकरण और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि (रात 11:59 बजे तक)।
परीक्षा तिथि: सीनियर - 22 अगस्त 2026 | बेसिक - 23 अगस्त 2026
RSSB कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर 2026 के लिए आवेदन कैसे करें How to apply for RSSB Bharti :
- आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं
- '
Computer Instructor Recruitment 2026' (Advt 07/2026) पर क्लिक करें - वैध ईमेल और मोबाइल नंबर के साथ रजिस्टर करें
- आवेदन फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
- फीस का भुगतान करें और सबमिट करें
- इस पेज प्रिंटआउट लें
RSSB कंप्यूटर अनुदेशक 2026 भर्ती जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। RSSB Computer Instructor form 2026, "Rajasthan Computer Instructor 3951 vacancy", "RSSB Advt 07/2026" के लिए सर्च की बाढ़ आ गई है। कंप्यूटर योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक बड़ा अवसर है।
